यूपी: चिकन-बीयर पार्टी के बाद पत्नी की हत्या, कुकर से हमला कर बाथटब में डुबोया
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की जान लेने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात से एक रात पहले आरोपी ने घर पर चिकन और बीयर की पार्टी रखी थी। अगली सुबह उसने कुकर के ढक्कन से महिला के सिर पर हमला किया और फिर उसे पानी से भरे बाथटब में डाल दिया। हत्या के बाद आरोपी काफी देर तक शव के पास बैठकर रोता रहा।