यूपी: घर की खुदाई के दौरान मिले सोने-चांदी के सिक्के, उमड़ी लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश के चिरगांव में एक जैन मंदिर के सामने स्थित मकान में जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान तालाब के पास डाले गए मलबे में सोने और चांदी के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें वहां कीमती धातु के सिक्के मिले हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाया।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी: घर की खुदाई के दौरान मिले सोने-चांदी के सिक्के, उमड़ी लोगों की भीड़ | ShortKT