यूपी: गोमूत्र से होगी कमाई, ₹10 प्रति लीटर के भाव पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए गोमूत्र को आय का जरिया बनाने की योजना शुरू की है। बुलंदशहर में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत एफपीओ के माध्यम से गोमूत्र को इकट्ठा करने और उसे प्रोसेस करने का काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत गोमूत्र को ₹10 प्रति लीटर की कीमत पर खरीदा जा रहा है।