यूपी: गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, खून से सने कपड़े बरामद
यूपी के महोबा जिले के पनवाड़ी इलाके में अपनी गर्भवती पत्नी मनीषा मंसूरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति हनीफ मंसूरी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी की जानकारी पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और खून से लथपथ कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस दुखद घटना में महिला के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई थी।