यूपी: गंभीर बीमारी से परेशान महिला ने दी जान, सुसाइड नोट में ससुराल वालों का जताया आभार

कानपुर, उत्तर प्रदेश में रीढ़ की हड्डी के असहनीय दर्द से पीड़ित एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने तीन पन्नों का एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति और सास-ससुर के सहयोग और प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। उसने लिखा, 'ऐसे ससुराल वाले बहुत किस्मत से मिलते हैं।' महिला ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उसके गहने और स्कूटी उसके भाई को दे दिए जाएं, उसका फोन साफ करके मां को सौंप दिया जाए और उसकी मौत पर कोई भी शोक न मनाए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
यूपी: गंभीर बीमारी से परेशान महिला ने दी जान, सुसाइड नोट में ससुराल वालों का जताया आभार | ShortKT