यूपी: कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 11 लोगों की मौत; सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के कारण 11 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000-50,000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।