यूपी: कोचिंग टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़, लड़की ने 19 सेकेंड में जड़े 9 चप्पल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कोचिंग शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा शिक्षक को 19 सेकेंड के भीतर 9 बार चप्पल मारती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षक पढ़ाई के समय छात्रा के साथ गलत हरकतें करता था। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के परिवार वालों ने भी आरोपी शिक्षक की पिटाई की और उससे अपनी हथेली पर थुकवाकर उसे चटवाया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा से माफी भी मांगी है।