यूपी के आगरा में फ्रिज के अंदर दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, लोगों ने शुरू की पूजा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज में बर्फ जमने से शिवलिंग के आकार की आकृति उभर आई है। इसे देखने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। इस घटना को लोग अमरनाथ के बाबा बर्फानी से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग अपनी 57 दिनों की निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही करीब 90 फीसदी तक पिघल चुका है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी के आगरा में फ्रिज के अंदर दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, लोगों ने शुरू की पूजा | ShortKT