यूपी के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने क्यों मांगी आधी सैलरी?
आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी सैलरी आधी करने की मांग की है, क्योंकि उनके पास केवल 4 घंटे का ही काम है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक गौरी शंकर वर्मा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अवैध कब्जों और अतिक्रमण से जुड़े कुछ मामलों में कार्रवाई न करने के लिए कहा गया था।