यूपी का होने के बावजूद खुद को बिहारी क्यों कहते हैं खान सर? वायरल हुआ जवाब
जब खान सर से यह सवाल किया गया कि वह उत्तर प्रदेश के होने के बावजूद खुद को बिहारी क्यों बताते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि अपनी कर्मभूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस राज्य ने एक साधारण व्यक्ति को खान सर की पहचान दी, मैं उससे गद्दारी कैसे कर सकता हूँ? मैंने 10 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और मैं अपनी सांसों का कर्ज चुकाकर ही यहाँ से जाऊँगा।'