यूपी: कानपुर की मसाला फैक्ट्री में केमिकल से बन रही थी नकली हल्दी, ₹5.86 लाख का माल जब्त
कानपुर, उत्तर प्रदेश के पनकी इलाके में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर मिलावट के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि यहां असली हल्दी का इस्तेमाल किए बिना ही चावल के टुकड़ों में केमिकल रंग मिलाकर हल्दी तैयार की जा रही थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से ₹5.86 लाख कीमत का मिलावटी सामान जब्त कर लिया है।