यूपी: कांवड़ यात्रा के लिए मुस्लिम समुदाय ने जारी की 11 गाइडलाइंस
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम धर्मगुरुओं और समुदाय के प्रमुख लोगों ने एक बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की गुजारिश की है। इसके अलावा, 11 जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में लोगों से कहा गया है कि वे कांवड़ यात्रा के रास्तों पर बेवजह जाने से बचें और प्रशासन द्वारा बताए गए दूसरे रास्तों का ही इस्तेमाल करें।