यूपी: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल और जूस देकर किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ शिविर में जाकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं और उन्हें फल व जूस वितरित किए। इस दौरान इमरान मसूद गले में पीला पटका पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए केवल एक कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह यहां की संस्कृति और सेवा की पुरानी परंपरा का हिस्सा है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
यूपी: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल और जूस देकर किया स्वागत | ShortKT