यूपी एनएचएम ने दिल को फिट रखने के लिए साझा किए 4 आसान उपाय

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए चार ऐसी 'स्मार्ट आदतों' के बारे में बताया है, जो आपके दिल को सेहतमंद रखने में मदद कर सकती हैं। यूपी एनएचएम के मुताबिक, इनमें तंबाकू का सेवन न करना, रोजाना एक्सरसाइज करना, पौष्टिक खान-पान अपनाना और शराब से परहेज करना शामिल है। विभाग का कहना है कि रोजमर्रा की ये छोटी-छोटी अच्छी आदतें हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी एनएचएम ने दिल को फिट रखने के लिए साझा किए 4 आसान उपाय | ShortKT