यूपी: आपत्तिजनक हालत में देखने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या; हंसिया से किया हमला

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की जान ले ली। खबरों के मुताबिक, युवती के पिता ने दोनों को खेत के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, और जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो उनकी हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर हंसिया से पिता के चेहरे, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए।

by shortkt.com
18 घंटे पहले
यूपी: आपत्तिजनक हालत में देखने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या; हंसिया से किया हमला | ShortKT