यूपी: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने पति का तौलिये से गला घोंटकर किया कत्ल, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने पति की तौलिये से गला दबाकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि पति महिला के अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। आरोपी पत्नी ने रिश्तेदारों के आने से पहले ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पति को जमीन पर गिराकर उसका गला घोंटती हुई दिख रही है। यह वीडियो कथित तौर पर एक पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया था।