यूपी: अभद्र टिप्पणी करने वाले अधेड़ की युवती ने सरेआम चप्पलों से की धुनाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में बुधवार दोपहर एक महिला ने अश्लील कमेंट करने वाले अधेड़ व्यक्ति को सड़क पर ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवती ने उस व्यक्ति को करीब 500 मीटर तक खदेड़ते हुए पीटा और महज डेढ़ मिनट के भीतर उसे 30 से ज्यादा चप्पलें मारीं। युवती का कहना है कि उसने आरोपी को अच्छा सबक सिखा दिया है, इसलिए उसने इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
यूपी: अभद्र टिप्पणी करने वाले अधेड़ की युवती ने सरेआम चप्पलों से की धुनाई | ShortKT