यूपीएसएसएससी ऑडिटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 185 पद खाली; 8 नंबर वाले भी हुए सिलेक्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट ऑडिटर और ऑडिटर भर्ती परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,828 पदों में से सिर्फ 1,643 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है, जिसके चलते 185 पद रिक्त रह गए हैं। आयोग की ओर से जारी कट-ऑफ के मुताबिक, असिस्टेंट ऑडिटर पद के लिए एससी कैटेगरी (विशेष चयन) में महज 8 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी सफल घोषित किए गए हैं।