यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो व्यूज की गिनती करने की नीति में बदलाव किया है। आगामी 24 अगस्त से, जैसे ही कोई वीडियो शुरू होगी, उसे तुरंत एक व्यू मान लिया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि इस नए नियम से क्रिएटर्स की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह पहले की ही तरह 'एंगेज्ड शॉर्ट्स व्यूज़' और 'एंगेज्ड वॉच आवर्स' पर ही आधारित रहेगी।