यूट्यूब के नए व्यू सिस्टम से नाराज समय रैना, उठाए गंभीर सवाल
कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने यूट्यूब के व्यू गिनने के नए तरीके की कड़ी आलोचना की है। रैना का मानना है कि इस बदलाव से कंटेंट क्रिएटर्स और दर्शकों, दोनों को ही परेशानी होगी और वीडियो की असल पहुंच का पता लगाना कठिन हो जाएगा। फिलहाल, यूट्यूब की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।