यूएस नागरिकता पर फैन की सलाह पर दिलजीत दोसांझ का आया रिएक्शन
एक फैन ने ऐक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ को सुझाव दिया कि 'सतलुज' फिल्म पर बैन लगने के बाद उन्हें अमेरिका का ग्रीन कार्ड ले लेना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने कहा, "मैं एक कार्ड ले लूंगा और उसे हरे रंग से पेंट कर दूंगा। मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि फिर बाकी सब बातें पीछे छूट जाएंगी और बस यही खबर चर्चा में रहेगी। दुनिया के ड्रामे कभी खत्म नहीं होने वाले।"