युवा इनोवेटर्स के लिए पीएम मोदी ने ₹1 लाख करोड़ के फंड का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स को सहयोग देने के लिए ₹1 लाख करोड़ के इनोवेशन फंड की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाचार, नए विचारों और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ₹1 लाख करोड़ का एक तंत्र तैयार किया गया है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को लेकर आगे आने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।