युवाओं की बात सुनना हिंसा रोकने का सबसे प्रभावी तरीका: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर चिंता जताई है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के वक्त सुरक्षाकर्मियों को धैर्य रखना चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि प्रदर्शनों के दौरान हिंसा को टालने का सबसे कारगर रास्ता युवाओं की समस्याओं को सुनना है।