युवतियों पर बल प्रयोग से बेहद दुखी हूं: मुरली मनोहर जोशी
बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और उन्हें संवेदनशीलता के साथ सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि युवतियों और महिलाओं के खिलाफ हुई सख्ती को देखकर उन्हें काफी दुख पहुंचा है।