यश ने क्यों नहीं पूरी की थी अपने दिवंगत फैन की आखिरी ख्वाहिश? सालों बाद तोड़ी चुप्पी
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने साल 2021 में आत्महत्या करने वाले अपने 25 वर्षीय प्रशंसक के अंतिम संस्कार में शामिल न होने की वजह का खुलासा किया है। अभिनेता ने कहा, 'वहां जाने से एक गलत संदेश जाता। मुझे लगा कि लोग ऐसा सोचने लगेंगे कि अगर वे भी ऐसा कदम उठाएंगे, तो मैं उनके अंतिम संस्कार में आऊंगा। यह मानसिकता बिल्कुल गलत है। मैं इस घटना से काफी दुखी था।' बता दें कि उस फैन ने अपनी आखिरी इच्छा में यश और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अंतिम संस्कार में आने की बात कही थी।