यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर के डेटिंग की चर्चा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई उत्सुकता
भारतीय क्रिकेट टीम के 24 वर्षीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और 33 साल की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को हाल ही में मुंबई के एक कैफे में देखा गया। इस मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तैरने लगी हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वे दोनों वहां साथ आए थे या नहीं। इस मामले पर फिलहाल दोनों में से किसी की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।