म्यूजिक से ब्रेक ले रहे अमाल मलिक, कहा- 'अब मुझे विदा करो'

गायक और संगीतकार अमाल मलिक ने अगले साल तक फिल्मों के लिए संगीत न बनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, 'अब मुझे विदा करो... मैं फिर लौटकर आऊंगा।' अमाल के मुताबिक, वह अपनी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाने के लिए यह ब्रेक ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों पर उन्हें काम से रोकने के गंभीर आरोप लगाए थे।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
म्यूजिक से ब्रेक ले रहे अमाल मलिक, कहा- 'अब मुझे विदा करो' | ShortKT