म्यूचुअल फंड नियमों में बड़ा बदलाव, इंट्राडे उधारी को मिली मंजूरी
सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स के लिए इंट्राडे लोन से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। अब म्यूचुअल फंड स्कीम्स बाजार में नकदी की कमी या उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए इंट्राडे उधारी का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगी। हालांकि, यह लोन केवल उसी राशि के आधार पर लिया जा सकेगा जो उसी दिन शाम तक फंड के पास प्राप्त होने वाली है।