मोहाली: भारतमाला एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, नवविवाहित जोड़े समेत तीन की मौत
मंगलवार को मोहाली के भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार के कैंटर से टकरा जाने के कारण नवविवाहित दंपती और एक वकील की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिससे पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के वक्त कार की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग हरियाणा के जींद से ऊना वापस जा रहे थे।