मोहन भागवत की टिप्पणी पर ओवैसी का पलटवार, 7 बिंदुओं में गिनाईं आपत्तियां
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि 'अगर कोई यह सोचता है कि भारत में कोई मुस्लिम न रहे तो वह हिंदू नहीं है', एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 7 बिंदुओं के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, 'आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं निभाई... यह संगठन तानाशाही का समर्थन करता है... गुजरात में आरएसएस की क्या भूमिका रही?... आरएसएस के नजरिए में मुसलमान और ईसाई 'आंतरिक खतरे' हैं।'