मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम 2.0 की गाइडलाइंस आज शाम 4 बजे होंगी जारी
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शुक्रवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम 2.0 से जुड़ी गाइडलाइंस और अन्य जरूरी जानकारियां साझा करेंगे। यह ₹62,500 करोड़ की योजना जुलाई में पास की गई थी, जो वित्त वर्ष 2027 से 2031 के बीच प्रभावी रहेगी। इस स्कीम का प्राथमिक लक्ष्य भारत में मोबाइल निर्माण को गति देना, स्थानीय स्तर पर पुर्जों की उपलब्धता बढ़ाना और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को प्रोत्साहित करना है।