मॉनसून के दौरान भुट्टा खाना सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद?
पोषण विशेषज्ञ लीमा महाजन ने बारिश के मौसम में भुट्टा खाने के अनेक लाभ बताए हैं। उन्होंने बताया कि, "भुट्टे में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर पाचन में मदद करता है और मल को नरम बनाता है। हल्के भाप में पके भुट्टे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छे हैं। यदि आपको एसिडिटी, गैस या पेट फूलने की शिकायत है, तो उबला हुआ भुट्टा खाना काफी राहत देता है। भुट्टे में केवल कार्बोहाइड्रेट ही नहीं, बल्कि रेसिस्टेंट स्टार्च, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।"