मॉक ड्रिल की आड़ में दिल्ली पुलिस ने 30 सेकंड में सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने 20 दिनों से अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाने के लिए एक गोपनीय अभियान चलाया। पुलिस जवानों को पहले मॉक ड्रिल का हवाला देकर बुलाया गया था। जैसे ही सुबह इशारा मिला, पुलिस ने मात्र 30 सेकंड के भीतर मंच को चारों तरफ से घेर लिया और वांगचुक को स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस में बैठा दिया। इस दौरान इलाके में जैमर का इस्तेमाल किया गया और पूरी कार्रवाई को बेहद गुप्त रखा गया।