मैसूरु: ऑफिस में प्रताड़ना और 4 महीने तक छुट्टी न मिलने से परेशान महिला ने की आत्महत्या
कर्नाटक के मैसूरु में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। महिला ने अपने सुसाइड नोट में दफ्तर के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसे पिछले 4 महीनों से एक भी दिन की छुट्टी नहीं दी गई और काम पर दुर्व्यवहार का विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से काफी तनाव में थी।