मैनेजमेंट कंसल्टेंट ने 2.5 साल में बचाए ₹6.5 करोड़, सोशल मीडिया पर छाई कहानी
भारत के एक 37 वर्षीय मैनेजमेंट कंसल्टेंट की आर्थिक बचत की कहानी इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। रेडिट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 34 साल की उम्र में पश्चिम एशिया शिफ्ट होने के बाद उन्होंने महज ढाई साल के भीतर ₹6.5 करोड़ की बचत की है। इस राशि से उन्होंने मुंबई में तीन फ्रीहोल्ड संपत्तियां खरीदी हैं, 700 ग्राम सोना जमा किया है और करीब ₹30 लाख का निवेश इक्विटी मार्केट में किया है।