मैट डेमन ने शेखर कपूर संग काम करने की जताई ख्वाहिश, शेखर ने भी दिया सकारात्मक जवाब
मुंबई में 'द ओडिसी' के प्रीमियर में शामिल होने आए हॉलीवुड स्टार मैट डेमन ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि शेखर कपूर हमेशा से उन निर्देशकों की सूची में रहे हैं जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखर कपूर ने कहा कि दुनिया का शायद ही कोई ऐसा फिल्म निर्माता होगा जो मैट डेमन जैसे कलाकार के साथ काम करने का मौका न चाहे।