मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने पर क्रिकेटर पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के एक मुकाबले के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने के आरोप में एक क्रिकेटर पर BCCI की एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट ने ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। खिलाड़ी ने 'प्लेयर्स ऐंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी गई थी। हालांकि क्रिकेटर का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) इस पूरे मामले की जांच कर रही है।