मैं अपने मुल्क से 8 साल छोटा हूं, हमने साथ में तरक्की की है: अनुपम खेर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "दोस्तों, मैं अपने देश से महज 8 साल छोटा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत को अगस्त 1947 में आजादी मिली और मेरा जन्म 1955 में हुआ था। इस लिहाज से देखा जाए तो हम दोनों एक साथ ही बड़े हुए हैं। मैंने अपने देश को बदलते हुए देखा है और शायद मेरे देश ने भी मुझे बदलते देखा है।"