मेरी पत्नी का नाम लेने की जुर्रत मत करना: जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को दी चेतावनी
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिशिगन के डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैय्यद पर निशाना साधा है। वेंस ने यह प्रतिक्रिया तब दी जब अब्दुल ने उनका मजाक उड़ाते हुए उनकी पत्नी उषा वेंस का जिक्र किया, जो भारतीय मूल की हैं। वेंस ने कड़े शब्दों में कहा, "अब्दुल, मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर लाने की हिम्मत भी मत करना... वह तुम्हारी पहुंच से काफी ऊपर हैं।"