मेरठ: रिटायरमेंट पार्टी में डांसर का डांस और नोटों की बारिश, मचा बवाल

शुक्रवार को मेरठ के सरकारी बस स्टैंड पर एक रोडवेज ड्राइवर की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एक महिला डांसर को बुलाया गया, जिसके साथ वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने भी ठुमके लगाए और भीड़ में शामिल लोगों ने नोट भी लुटाए। इस घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिस पर रोडवेज एम्प्लॉईज़ यूनियन ने सफाई दी है कि इस डांस प्रोग्राम या डांसर को बुलाने से उनका कोई संबंध नहीं है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
मेरठ: रिटायरमेंट पार्टी में डांसर का डांस और नोटों की बारिश, मचा बवाल | ShortKT