मेरठ: 'मिस्त्री मान जाओ' फेम निशा चौहान की पति ने की हत्या, खुद को भी किया घायल

सोशल मीडिया पर 'मिस्त्री मान जाओ' वीडियो से चर्चा में आईं इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली निशा चौहान की शुक्रवार सुबह मेरठ में उनके पति ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान पति निशा को बेडरूम से खींचकर हॉल में ले आया और वहां उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
मेरठ: 'मिस्त्री मान जाओ' फेम निशा चौहान की पति ने की हत्या, खुद को भी किया घायल | ShortKT