मेटा में छंटनी का खौफ: महिला कर्मचारी ने टाला मां बनने का फैसला

प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट 'ब्लाइंड' पर मेटा की एक कर्मचारी ने साझा किया है कि कंपनी में छंटनी के डर की वजह से उसने फिलहाल मां बनने का विचार त्याग दिया है। महिला का कहना है कि उसकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन उसे इस बात का डर है कि मैटरनिटी लीव के बाद लौटने पर उसकी नौकरी बची रहेगी या नहीं। गौरतलब है कि मेटा ने हाल ही में लगभग 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मेटा में छंटनी का खौफ: महिला कर्मचारी ने टाला मां बनने का फैसला | ShortKT