मेटा का नया ऐप: अब बिना कोडिंग के बना सकेंगे गेम्स
मेटा ने 'पॉकेट' नाम से एक नया ऐप पेश किया है, जिसकी मदद से यूज़र्स कोडिंग जाने बिना भी गेम तैयार कर पाएंगे। कंपनी ने इन गेम्स को 'Gizmos' का नाम दिया है। इन्हें ऐप के भीतर एआई प्रॉम्प्ट्स के जरिए कुछ ही मिनटों में बनाया और खेला जा सकता है। इसके अलावा, ऐप में दूसरे यूज़र्स द्वारा तैयार किए गए गेम्स को खेलने का विकल्प भी मौजूद है।