'मुस्लिमों को काफिरों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए' वाले पाकिस्तान के बयान पर भारत ने दिया कड़ा जवाब
अफगानिस्तान के संदर्भ में पाकिस्तान की इस टिप्पणी पर कि 'मुस्लिमों को काफिरों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए', भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "ऐसे बयान दर्शाते हैं कि पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों की दिशा से निराश हो चुका है।" दरअसल, यह प्रतिक्रिया तब आई है जब अफगानिस्तान के एक मंत्री ने कहा था, "भारत और हमारा डीएनए एक है।"