मुरैना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हरफूल का पुरा गांव की लगभग 15 महिलाएं मुरैना में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

by shortkt.com
6 घंटे पहले
मुरैना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत | ShortKT