मुरादाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, जनरेटर में बाल फंसने से किशोरी की सिर की खाल उखड़ी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार दोपहर कांवड़ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। एक 16 साल की किशोरी डीजे गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसके बाल चालू जनरेटर की बेल्ट और पंखे की चपेट में आ गए। जनरेटर के खिंचाव के कारण किशोरी के बाल और सिर की त्वचा उखड़ गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। उसे तुरंत नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मुरादाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, जनरेटर में बाल फंसने से किशोरी की सिर की खाल उखड़ी | ShortKT