मुफ्त भोजन के लिए महिला ने खाने में खुद मिलाए बाल, CCTV में खुली पोल

ब्रिटेन के एक रेस्टोरेंट ने आरोप लगाया है कि एक महिला ग्राहक ने जानबूझकर अपने सिर के बाल खाने में डाले और फिर उसे बदलने की मांग की। कर्मचारियों ने महिला को दूसरा खाना परोस दिया, लेकिन बाद में जब उन्होंने CCTV फुटेज चेक की तो असलियत सामने आ गई। रेस्टोरेंट ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए अपने स्टाफ की तारीफ की है कि उन्होंने कितनी समझदारी और शालीनता से इस स्थिति को संभाला।

by shortkt.com
2 माह पहले
मुफ्त भोजन के लिए महिला ने खाने में खुद मिलाए बाल, CCTV में खुली पोल | ShortKT