मुनाफा 890% बढ़ने के बाद 3 दिनों में 27% उछला मिल्की मिस्ट का शेयर
गुरुवार की सुबह बीएसई पर मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों में 6% से अधिक की बढ़त देखी गई, जिससे यह ₹268.75 के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले लगातार तीन ट्रेडिंग सत्रों में इस शेयर में 27% की तेजी आई है। स्टॉक में यह उछाल चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 890% की भारी वृद्धि दर्ज होने के बाद आया है।