मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर साधा निशाना
अभिनेता मुकेश खन्ना ने 'वंदे मातरम' से जुड़े विवाद पर शर्मिला टैगोर की टिप्पणी को लेकर उन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "क्या आपको निकाह के बाद ही इस्लाम की याद आई? आपने शादी करने के लिए आयशा बेगम का नाम अपनाया था। यह बात मेरी समझ से परे है कि पूरी जिंदगी हिंदू की तरह बिताने के बाद अब आपको अचानक दूसरे मजहब की फिक्र क्यों होने लगी है?"