मुंबई: 6.3 करोड़ के फ्लैट के लिए 'सिर्फ शाकाहारी' की शर्त पर मचा बवाल

मुंबई के तारदेव इलाके में 900 वर्ग फुट के एक 2BHK फ्लैट की इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी ने विवाद को जन्म दे दिया है। इस फ्लैट की कीमत 6.3 करोड़ रुपये रखी गई है, लेकिन इसके साथ 'सिर्फ शाकाहारी' लोगों के लिए होने की शर्त जोड़ी गई है। शिंदे गुट के युवा नेता गुरजोत सिंह कीर ने इस पर आपत्ति जताई है और सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह पाबंदी सोसाइटी के नियमों का हिस्सा है, विक्रेता की अपनी मांग है या फिर ब्रोकर ने खुद से यह बात लिखी है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
मुंबई: 6.3 करोड़ के फ्लैट के लिए 'सिर्फ शाकाहारी' की शर्त पर मचा बवाल | ShortKT